हथेलियों को रगड़ने से मिलते हैं गजब के फायदे, शरीर रहता है ऊर्जावान

योगा करना हमारी सेहत के लिए बहुत ज्यादा लाभकारी होता है, यही वजह है कि इंसान को अपने लिए रोज कम से कम एक घंटा तो जरूर निकालना चाहिए और उमसें वॉकिंग से लेकर योग तक सभी को शामिल करना चाहिए। इंसान के शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए कई सारे योगासन हैं लेकिन अक्सर आपने लोगों को योग करने के बाद या फिर किसी बीमार इंसान को अपनी हथेलियों को भी अक्सर रगड़ते हुए देखा होगा। आपको लगता होगा कि वह इसे ऐसे ही करते होंगे लेकिन क्या आपको पता है कि हथेलियों को रगड़ने के पीछे भी कई सारे लाभ छुपे हुए हैं।

दरअसल आयुर्वेद और योग दोनों में ही हथेलियों को रगड़ने के बहुत सारे महत्व बताए गए हैं। इसका सबसे बड़ा कारण तो यह है कि हथेलियों को आपस में रगड़ने से गर्मी पैदा होती है और इससे शरीर में भी ऊर्जा संचारित होती है। साथ ही रक्तचाप भी सही रहता है। यही वजह है कि लोग अक्सर योग करने के बाद कुछ देर अपनी हथेलियों को आपस में रगड़ते हैं और फिर उसे अपने चेहरे और आंखों पर लगाते हैं। तो चलिए जानते हैं कि हथेलियों को रगड़ने से इंसान के शरीर को क्या-क्या लाभ होते हैं।

हथेलियों को रगड़ने से होने वाले फायदे-

आंखों की अच्छी सेहत

जब आप अपनी हथेलियों को कुछ देर रगड़कर उसे अपनी आंखों पर लगाते हैं, तो इससे आपकी आंखों को बहुत सारे फायदे मिलते हैं। हथेलियों की गर्माहट से आंखों का तनाव और उसमें होने वाला दर्द काफी कम हो जाता है। आंखों के आस पास के क्षेत्र में रक्त संचार भी बढ़ जाता है।

ब्रेन फंक्शन में लाभकारी

इंसान की आंखें मस्तिष्क से जुड़ी होती हैं और अगर आप अपनी हथेलियों को आपस में रगड़कर उसे अपनी आंखों और चेहरे पर लगाते हैं, तो इससे आपके दिमाग पर भी असर पड़ता है और ब्रेन फंक्शन सही से काम करता है। साथ ही दिमाग की सक्रियता बढ़ती है और सकारात्मक विचार बने रहते हैं।

शरीर को मिलती है ऊर्जा

हमारी हथेलियों में कई सारे एक्यूप्रेशर पॉइंट होते हैं जो शरीर के अलग-अलग अंगों पर प्रभाव डालते हैं और अगर आप अपनी हथेलियों को प्रेशर के साथ रगड़ते हैं, तो इसकी वजह से शरीर के सभी अंगों पर प्रभाव पड़ता है और शरीर में ऊर्जा का संचार होता है।

सही रहता है रक्त संचार

हथेलियों को आपस में रगड़ने से शरीर का रक्त संचार भी सही बना रहता है, जिसे भी ब्लड प्रेशर की समस्या हो, उसे यह तरीका जरूर अपनाना चाहिए। इसकी वजह से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और शरीर ऊर्जा से भरा रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *